नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नजफगढ़ क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों को संवारने का काम जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नजफगढ़-झरोदा रोड, नजफगढ़-ढांसा रोड और नजफगढ़ फिरनी रोड का सुदृढ़ीकरण करने के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाएगा। सड़क के किनारों को समतल व ऊंचा करने का कार्य भी होगा। इस कार्य में करीब 92.23 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना को 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नेटवर्क सर्वे व्हीकल के माध्यम से सड़क स्थिति का इन्वेंट्री रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिसाइकिल किए गए बिटुमिनस कंक्रीट और कचरे वाले प्लास्टिक एडिटिव्स का उपयोग किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.