नई दिल्ली, मई 21 -- -सीवर लाइन मरम्मत के चलते द्वारका मोड़ से उत्तम नगर जाने वाले कैरिजवे प्रतिबंधित किया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नजफगढ़-उत्तम नगर मेन रोड पर नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सीवर लाइन के मरम्मत कार्य के चलते द्वारका मोड़ से उत्तम नगर की ओर कैरिजवे को आगामी 45 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। दूसरी ओर का कैरिजवे खुला है, लेकिन उस पर जाम मिलने की आशंका है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को इस मार्ग से बचकर जाने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग के रूप में द्वारका मोड़ से डाबरी मोड़ होकर जाने का सुझाव दिया है。

नजफगढ़-उत्तम नगर मेन रोड का महत्व नजफगढ़-उत्तम नगर मेन रोड दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली को मध्य दिल्ली से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इससे नजफगढ़, द्वारका मोड़, नवादा, उत्तम नगर पश्चिम और उत्तम नगर पूर्व, विपिन...