चम्पावत, फरवरी 3 -- माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी नजदीकी स्कूलों में लगाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया है। चम्पावत में मंगलवार को माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने सीईओ एमएस बिष्ट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि इस माह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित हैं। जिसमें अतिथि शिक्षकों की भी ड्यूटी लगनी है। कहा कि अक्सर अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी उनके तैनाती स्थल के विद्यालयों से दूर लगती है। इससे अतिथि शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को देखते हुए संगठन ने अतिथि शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी उनके तैनाती स्थल के नजदीकी स्कूलों में लगाने की मांग की है। ज्ञापन में संगठन के संरक्षक मोहन चिल्कोटी, अध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर, सचिव नीरज जोशी, कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.