मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विशेष सभा का आयोजन कर श्रम की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं और लघु नाटकों के माध्यम से समाज के विकास में श्रमिकों के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनती और जिम्मेदार नागरिक बनने को प्रेरित किया। इस दौरान कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यालय के सहायक कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने छात्रों को न केवल श्रम के महत्व से अवगत कराया बल्कि उनमें सेवा और सम्मान की भावना भी जागृत की। यह भी पढ़ें- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में मनाया श्रमिक दिवस यह भी पढ़ें- श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.