मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में अंतर-विद्यालयी नृत्य, चित्रकला एवं संगीत प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें नचिकेता स्कूल्स, द दून वैली स्कूल (देवबंद) और दून वैली स्कूल सर्कुलर रोड के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य में विद्यार्थियों के तालमेल और संगीत प्रतियोगिता में मधुर स्वरों ने समां बांध दिया, वहीं चित्रकला में उनकी रचनात्मकता निखर कर सामने आई। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास होता है। अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। यह भी पढ़ें- रचनात्मक गतिविधियों में चमके छात्र, 167 का हुआ ...