देवरिया, मार्च 29 -- सुरौली (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली भटजमुआंव मार्ग पर रविवार की सुबह एक पुलिया के नीचे युवक का मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गंभीर चोट थे। युवक की बाई आंख गायब थी व चेहरे शरीर कई चोट के निशान थे। युवक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पूर्ण रूप से नग्न हालत में युवक का शव पीठ के बल पड़ा था। यवक बाएं हाथ पर रवि एच नाम का टैटू गुदा हुआ है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली सिसवां पाण्डेय मार्ग से जाने वाले खड़ंजा रोड पर एक पुलिया के नीचे गेंहू के खेत में सुबह छः बजे टहलने निकले ग्रामीणओं ने नग्न हालात में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। मौके प...