फरीदाबाद, मार्च 3 -- नूंह, संवाददाता।नगीना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन को मंजूरी मिल गई है। हरियाणा सरकार ने 10 करोड़ 16 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। नए भवन के साथ स्टाफ, विशेषज्ञ चिकित्सक और अलग एसएमओ की नियुक्ति भी जल्द होगी। दरअसल, कस्बा नगीना में लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी। बजट में स्वीकृति मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। भवन बनने के बाद यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। समाजसेवी राजुद्दीन ने बताया कि नगीना में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत वर्ष 1871 में अंग्रेजी शासन के दौरान एक छोटी डिस्पेंसरी से हुई थी। समय के साथ यह केंद्र लोगों की जरूरतों के अनुसार आगे बढ़ता गया। 16 मई 1960 को तत्कालीन पंजाब सरकार के समय इसे प्...