नगीना सांसद ने संसद में उठाई क्षेत्र के रेलवे फाटकों की समस्या
बिजनौर, मार्च 13 -- धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पुराने रेलवे फाटकों की समस्या को एक बार फिर से संसद में पुरजोर ढंग से उठाया। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में रेलवे फाटकों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों से संसद को अवगत कराकर समाधान कराने की मांग को उठाया। सांसद ने किरतपुर, स्योहारा, धामपुर, हल्दौर और नगीना क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटकों की व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी है। अक्सर ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहते हैं। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आधा-आधा घंटा या उससे भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग जल्दबाजी में बंद फाटक पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटना भी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.