नगीना सांसद चंद्रशेखर सहित आठ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर में मई 2017 में हुई जातीय हिंसा के मामले में एमपीएमएल की विशेष न्यायाधीश मिनल चावला ने आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। यह आरोपी पिछले काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत ने सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख दी है। विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में नौ मई 2017 में जातीय हिंसा हुई थी। इसमें कई लोगों गंभीर रूप से घायल हुए थे और कई वाहनों में भी आग लगा दी गई थी। वादी सुधीर कुमार गुप्ता ने देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया था कि वह अपने साथी के साथ तनाव की सूचना पर मौके पर गए थे। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई थी। लोगों ने वाहनों में आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.