मेरठ, जुलाई 10 -- नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मेरठ पहुंचे। इस दौरान दौराला टोल प्लाजा पर भारी तनाव देखने को मिला। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोकने की कोशिश की, जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ​सांसद चंद्रशेखर आजाद ललिता गौतम के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े होने आए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा, "यह कैसी डिक्टेटरशिप है कि अधिकारी अपने दफ्तरों में बंद हो जाते हैं और पीड़ित परिवार से मिलने तक की जहमत नहीं उठाते। यह भी पढ़ें- Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव जाने की तैयारी मे...