बिजनौर, मार्च 5 -- नगीना। रंगों का महापर्व होली का त्यौहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार की तड़के होलिका दहन के बाद सुबह को अबीर गुलाल सूखे रंगोंका जुलूस निकाला गया और फिर दोपहर में परंपरागत गीले रंगों का जुलूस निकाला गया।इ ससे पूर्व मंगलवार की रात में भगवान नरसिंह देवता की शोभायात्रा परंपरानुसार निकाली गई। बुधवार को सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल व गीले रंगों को लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महिलाओं ने घरों में मावे की गुंजियां तथा दही बड़े व दही की गुंजियां बनाई और होली खेलने आने वाले लोगों को खिलाकर पर्व की खुशियां मनाई।मोहल्ला चौधराना स्थित देवता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ सूखे रंगों का जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी मूर्ति पार्क के पास आकर सम्पन्न हुआ। जुलूस का आकर्षण ऊंट रहा।बच्च...