बिजनौर, फरवरी 3 -- नगर पालिका परिषद द्वारा 25 वार्डों के सभासदों ने काउंटर लगाकर कम्बल वितरण किए गए। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन पुत्र व चेयरमैन संघ के जिला अध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील ने गरीब, बेसहारा, विधवाओं विकलांग लोगों को 2500 कंबल वितरित किए। मंगलवार को एमएम इंटर कालेज के प्रांगण में नगर के सभासदों ने हर वार्ड के जरूरत मंद लोगों को 70 कम्बल वितरित किए। इस मौके पर शेख शाहनवाज खलील ने कहा की सभी संपन्न व्यक्तियों इस तरह के कार्य करते रहने चाहिए जिससे गरीब लोगो को राहत मिल सके। इस मौके परकाजी अरशद मसूद, प्रधानाचार्य शाहिद अली गोहर। समाजसेविका डॉ. अंजू बिश्नोई, अफ़ज़ाल कुरैशी, सैयद आसिफ अली, सैयद जुबेर जैदी। हाजी तंजील आलम, अंजार सैफी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.