बिजनौर, अप्रैल 21 -- नगीना। बार एसोसिएशन नगीना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण व नवआगंतुक न्यायिक अधिकारीगण का स्वागत समारोह संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार उपस्थित रहे। जिन्होंने नगीना बार के अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। बार एसोसिएशन नगीना द्वारा मुन्सफी नगीना के प्रांगण मे आयोजित इस समारोह मे सर्वप्रथम निवर्तमान महासचिव नईम अहमद ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जयकिशन शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक बिश्नोई को शपथग्रहण कराई। अध्यक्ष दीपक बिश्नोई ने महासचिव मौ.नईम उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष नरगिस जहाँ ,संयुक्त सचिव मौ. इमरान व अभिषेक व कार्यकारिणी सदस्य मौ.शफीक, अमीचंद, आशुतोष शर्मा, मनव्वर ...