फरीदाबाद, जून 29 -- नूंह, सरसमल। तीन राज्यों को जोड़ने वाली नगीना-तिजारा सड़क के निर्माण को लेकर एनआईटी कुरुक्षेत्र की भू-वैज्ञानिक एवं भू-तकनीकी जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें सड़क बनाने की सम्भवना जताई गई है। यह रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को मिल गई है। इसके साथ ही सड़क निर्माण की बाधा दूर हो गई। अब विभाग डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। चार किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी

सड़क का विवरण गौरतलब है कि नगीना-नोटकी से तिजारा तक 4.35 किलोमीटर बनाई जाएगी। यह मुख्यमंत्री की घोषणा है। कोरोनकाल में इसका काम शुरू हो चुका था। लेकिन किन्हीं कारणों से निर्माण कंपनी ने काम बंद कर दिया। मामला कोर्ट में पहुंचा। जहां निर्माण कंपनी ने भौगिलिक लिहाज से सड़क निर्माण को घाटे का सौदा बताया। उसके बाद लो...