बिजनौर, अप्रैल 24 -- नगीना। इलाहबाद बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। एम एम इंटर कॉलेज नगीना के होनहार छात्र मुनीर अंसारी पुत्र नसीम अहमद अंसारी ने हाई स्कूल में 600 में से 554 अंक लेकर 92.33% के साथ ज़िले में पांचवी रैंक हासिल कर अपने माँ बाप का नाम के साथ साथ नगीना का नाम रोशन किया। नगर के मुहल्ला कलालान निवासी नसीम अहमद के होनहार पुत्र मुनीर अहमद अंसारी ने मुलाकात में बताया कि वह 6 घंटे नियमित पढ़ाई करता है,जबकि परीक्षा के समय वह इस समय को बढ़ा देता है।उनसे इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अध्यापकगण को दिया।जबकि यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह उसके चाचा जोकि अध्यापक है उनका भी उसको पढ़ाई में प्रेरित करने में बड़ा योगदान है।आगे के बारे में उसने बताया कि वह एम बी बी एम करके निर्धन गरीब परिव...