बिजनौर, अप्रैल 25 -- नगीना। तहसील नगीना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महिचन्द में शुक्रवार को दूसरा गुलदार पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से इस क्षेत्र में गुलदार देखे जाने से लोग दहशत में थे। ग्रामीणें की मांग पर वन विभाग की टीम ने दीपू के खेत में पिंजरा लगाया था। पकड़े गए गुलदार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कृषि अनुसंधान केंद्र में पहुंचा दिया। रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि वन विभाग गुलदारों की मौजूदगी पर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी इसी गांव में गुलदार वन विभाग के पिंजरे में फंसा था। जानकारी के अनुसर शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामवासी दीपू के खेत की ओर से गुज़रे तो उन्हें गुलदार के गुर्राने की आवाज आई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसपर वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह चौधरी, वन दरोगा अभिषेक, वन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.