बिजनौर, जुलाई 5 -- हरिद्वार जाने के लिए निकले नगीना के व्यापारी का शव शनिवार की देर रात मुरादाबाद के हरथला क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों पड़ा मिला। व्यापारी के सिर व सीने में चोट के निशान है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शरीर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए है। परिजनों के अनुसार नगीना के लाइनपार आजाद कॉलोनी निवासी कारोबारी विपिन ठाकुर उर्फ बबलू (55) पुत्र महेन्द्र सिंह हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास बच्चों के कपड़ों की छोटी दुकान चलाते थे। शनिवार शाम वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे। अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गए थे, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचा। शनिवार रात मुरादाबाद के हरथला क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। कागजों के आधार पर शव क...