कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सिराथू ब्लॉक के नगियामई गांव में कभी भी पानी का संकट गहरा सकता है। जल जीवन मिशन के तहत यहां लगवाए गए नलकूप का बोर फेल होने की आशंका जताई गई है। अधिशासी अभियंता ने अंदेशा जाहिर करते हुए एसडीएम को पत्र भेजा है और नए नलकूप का निर्माण कराने को भूमि मांगी है। इसके पहले बोर भर गया तो ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नगियामई गांव में जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2022 में नलकूप लगवाया गया था। जल निगम के अधिशासी अभियंता खंड कार्यालय प्रयागराज ने 24 दिसंबर को जिले के अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि नलकूप से गंदे पानी के साथ बालू भी आ रही है। इसलिए, भविष्य में बोर फेल हो सकता है। इसके बाद जल निगम (ग्रामीण) के अफसरों के होश उड़ गए हैं। कौशाम्बी के अधिशासी अभियंता जैपाल सिंह ने छह जनवरी को एसडीएम सिराथू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.