जमशेदपुर, मार्च 30 -- असम से जमशेदपुर के बिष्टूपुर निवासी बहन से मिलने आ रही अंकिता अग्रवाल के लाखों के जेवर, आईफोन और नगद 13 हजार रुपये नगांव एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच से चोरी हो गए। घटना 27 मार्च की रात 12.30 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे के बीच ट्रेन की है। पाकुड़ स्टेशन पर सुबह नींद खुलने पर महिला को चोरी का पता चला था। इससे महिला ने टाटानगर रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। महिला के अनुसार, अन्य कोच से भी तीन-चार यात्रियों के सामान चोरी की जानकारी मिली थी। जेवर, मोबाइल और रुपये गायब होने पर महिला ने आईवॉच से आईफोन ट्रैक करने लगी, जिससे अंतिम लोकेशन बीरभूम (पं. बंगाल) बता रहा था। हालांक, महिला द्वारा ट्रेन में मिला चादर भी रेल पुलिस को सौंपा गया, ताकि फोरेंसिक जांच कर बेहोश होने का कारण स्पष्ट कर सके।कोच के अटेंडे...