वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। नगवा पुलिस चौकी के सामने शनिवार दोपहर लबे रोड हूटर बजाते पहुंचे एसयूवी सवार युवक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। चालक समेत अन्य युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका वीडियो वायरल होते ही लंका पुलिस सक्रिय हुई और तीन घंटे में ही आरोपी हवालात के अंदर थे। पुलिस एसयूवी और उसमें सवार चार अन्य युवकों की तलाश में जुटी है। सामने घाट की ओर से युवक काले रंग की एसयूवी से आ रहे थे। आरोप है कि शीशे पर काली फिल्म चढ़ी थी और हूटर लगा हुआ था। व्यस्त सड़क पर पास लेने को लेकर युवकों ने दूसरे वाहन सवार से विवाद कर लिया। नगवा पुलिस चौकी के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी के सामने मनबढ़ई, हूटर बजाते पहुंचे युवक ने दी गालीपुलिस की कार्रवाई एसयूवी चला रहे युवक समेत अन्य वाहन से उतरे ...