मधुबनी, अप्रैल 29 -- मदन कुमार झा बनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड के नगवास पंचायत में बुधवार की संध्या करीब पांच बजे आधे घंटे तक बिना बारिश की गिरी ओला से आम एवं लीची की फसलों एवं फूस के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामणों ने बताया कि करीब पंद्रह मिनट तक आकाश में बादल रहते बिना पानी के सूखा पत्थर गिरा। न तूफान था न ही बारिश, सौ से ढाई सौ ग्राम तक के ओला गिरता रहा। आधे घंटे के बाद बारिश शुरू हुई और पंद्रह मिनट तक झमाझम बारिश के बाद फिर से ओला गिरना शुरू हुआ। नगवास पंचायत के मुखिया पति अवधेश कुमार साफी, सुरेश चंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ओला से जानमाल की कोई नुकसान की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- पहले ओलावृष्टि फिर गरज के साथ हुई झमाझम बारिश शहर की कई सड़कों पर लगा जलजमाव आम एवं लिची की फसलें एवं एसबेस्टस व फूस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.