हाजीपुर, मार्च 11 -- पटेढी बेलसर, संवाद सूत्र। मद्य निषेध पटना की सूचना पर बेलसर पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाब रही। थाना क्षेत्र के नगवां में विदेशी शराब लोडेड ट्रक के पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक के तहखाने से चुना के बैग से छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस को देखते ही ट्रक पर सवार चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस गाड़ी जैसे ही नगवां गांव के मोड़ के पास पहुंची तो ट्रक ने पोल में टक्कर मार दिया तथा उसमें सवार धंधेबाज और चालक फरार हो गये। आशंका है कि शराब की यह खेप थाना क्षेत्र से सटे मुजफ्फरपुर जिले के शराब तस्कर एवं स्थानीय तस्कर के मिलीभगत से मंगवायी गयी थी। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को चुना क...