सोनभद्र, मार्च 29 -- वैनी,हिंदुस्तान संवाद। नगवां ब्लॉक के कोहरवल गांव में रविवार को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें चतरा, नगवां समेत कई ब्लाकों के हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन महेश्वर शिव के गुरु स्वरूप से एक-एक व्यक्ति का शिष्य के रूप में जुड़ाव हो सके, इसी बात को सुनाने और समझाने के नियमित किया गया।शिव शिष्य हरिंद्रानंद के संदेश को लेकर आई कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बरखा आनंद ने कहा कि शिव केवल नाम के नहीं बल्कि काम के गुरु हैं। शिव के अवघड़दानी स्वरूप से धन-धान्य संतान संपदा आदि प्राप्त करने का व्यापक प्रचलन है। उन्होंने कहा कि शिव जगतगुरु हैं। जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय का हो, शिव को अपना गुरु बना सकता है। शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारंपरिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.