रामपुर, जुलाई 1 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में जा पलटी। कार में बैठे तीन लोगों को मामूली चोटे आईं। गनीमत यह रही किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मामला थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल के गांव के पास का है। बगड़खा के अड्डा निवासी युवक नदीम, मुकीम और महेंद्र किसी काम से मंगलवार दोपहर नगलिया गांव गए थे। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में कार में बैठे तीनों युवक गाड़ी के अंदर फंस गए। तीनों युवक मामूली रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- नगलिया में अनियंत्रित कार खेत में पलटी यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...