बुलंदशहर, जनवरी 31 -- खुर्जावासियों के लिए रविवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। लंबे समय से बेहतर बिजली आपूर्ति की बाट जोह रहे शहर और देहात के लोगों के लिए आज से नगला हरभजनपुर में नवनिर्मित बिजलीघर का संचालन शुरू हो जाएगा। इस नए केंद्र के शुरू होने से न केवल ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों को भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। अब तक खुर्जा के बिजलीघर नंबर चार और पांच के साथ-साथ अरनिया क्षेत्र पर सप्लाई का भारी दबाव रहता था। इस नए बिजलीघर के शुरू होने से इन केंद्रों का लोड कम हो जाएगा। इससे लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फॉल्ट की समस्या पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद है। बिजलीघर का शुभारंभ ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक मीनाक्षी सिंह रविवार को संयुक्त रूप से करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.