फिरोजाबाद, मार्च 23 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र की है। गांव धीरपुरा निवासी 36 शिवशंकर पुत्र भगवान सिंह रविवार शाम को बाइक से टूंडला जा रहा था। उसी दौरान यदुवंशी मैरिज होम के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां रविवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...