बदायूं, जनवरी 23 -- बिल्सी। राजस्व एवं पुलिस टीम ने गांव फकीराबाद के मजरा नगला शाहबाद में सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। राजस्व निरीक्षक रविंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाकर रास्ते को पूरी तरह से मुक्त कराया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली। इस मौके पर लेखपाल हरिओम, विजेंद्र पाल सिंह, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.