नगला राधे की श्रीमद भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
एटा, मई 30 -- गांव नगला राधे में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने पहुंचकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहाकि श्रीमद भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं। बल्कि समाज को संस्कार, सदभाव और नैतिकता का संदेश देने का माध्यम है। कथास्थल पर राधे-राधे युवा कमेटी पदाधिकारियों ने जिला पंचायत हाथरस का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.