रुडकी, अप्रैल 22 -- लक्सर, संवाददाता। नगला किताब गांव में घुड़चढ़ी के दौरान रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूल्हे और एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे घुड़चढ़ी में भगदड़ मच गई और जमकर हंगामा हो गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर, दूल्हे के उपचार के बाद बारात रवाना हुई। नगला किताब गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर पर बैठा था और उसके भतीजे सूरज की घुड़चढ़ी हो रही थी। इसी बीच गांव के दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आ आए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार के बारातों में मर्डर क्यों हो रहे, नालंदा में दूल्हे के बहनोई को गाड़ी से कुचल मारा; पटना में भी कत्ल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.