नगला मुल्ला में दो पक्ष में हुआ विवाद, पथराव से भगदड़
फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- जनपद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला मुल्ला में टंकी से पानी चलाने को लेकर रविवार देर शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद गाली गलौज हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच दोनों पक्ष से पथराव होने लगा। जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पानी की आपूर्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पथराव होने की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.