मैनपुरी, मार्च 31 -- विकासखंड क्षेत्र के नगला मठिया से नगला तारा तक निर्माणाधीन सड़क में मानकों की अनदेखी की जा रही है। जर्जर सड़क पर धूल जम गई है। जिसकी सफाई के बिना ही कम मात्रा में डामर डालकर गिट्टी बिछाई जा रही है। जिससे ये सड़क निर्माण के बाद दो माह भी नहीं चलेगी। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण की शिकायत अधिकारियों से की है। मैनपुरी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नगला मठिया से नगला तारा तक जाने वाला मार्ग लगभग तीन किमी लंबा है। ये मार्ग बेहद जर्जर हो गया था। मार्ग पर पत्थर, गिट्टी आदि गायब से हो गया हैं और धूल जम गई है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। डामरीकरण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा इस निर्माण में घोर अनदेखी की जा रही है। सड़क पर सिर्फ कम मात्रा में डामर डालकर निर्माण के नाम पर गिट्टी बिछा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.