हाथरस, जनवरी 7 -- सादाबाद। क्षेत्र की करसौरा ग्राम पंचायत के माजरा नगला फत्ता के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि कच्चे व खराब मार्ग के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात और कीचड़ के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कई बार महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के फिसलकर गिरने से चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ समय पूर्व चकबंदी विभाग की ओर से 1200 मीटर सड़क निर्माण की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों से ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.