नगला पदम में मंदिर से चांदी का मुकुट व मूर्ति ले गए चोर
अलीगढ़, अप्रैल 17 -- चंडौस, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला पदम के मजरा नगला सिद्ध स्थित प्रसिद्ध श्री बालक दास बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात्रि को अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि चोर मंदिर से हनुमान जी का करीब 400 ग्राम चांदी का मुकुट और ठाकुर जी की चांदी की मूर्ति चोरी कर ले गए। सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं गुरुवार की रात करीब आठ बजे अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन चोरी की सूचना के संबंध में घटनास्थल का किया गया निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.