आगरा, अप्रैल 7 -- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के नगला नारायण गांव में गत दिनों हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कोतवाली में दर्ज गोलीकांड के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी सुरेश चन्द्र पुत्र रामदास, रामसेवक पुत्र रामदास निवासीगण नगला नारायण थाना गंजडुण्डवारा को अल्हैपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी जगमोहन उर्फ राजकुमार पुत्र यादराम निवासी नगला नारायण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दुराचार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारकासगंज। सोरों कोतवाली पुलिस ने दुराचार के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.