रुद्रपुर, फरवरी 26 -- शांतिपुरी, संवाददाता। गुरुवार को एसबीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के सौजन्य से नगला नगर पालिका में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने किया। जनरल फिजिशियन डॉ. देव अर्जुन पन्नू, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्वल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा यादव एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जेवियर विल्सन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। एसबीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के साथ समन्वय स्थापित कर नगर पालिका परिषद नगला एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए एम्बुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.