रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के नगला स्थित दुर्गा मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हाल ही में देर रात हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में बीते दो वर्षों से कई बार चोरी हो चुकी है। कभी कलश तो कभी दानपात्र से नकदी चोरी की गई, जबकि दो बार पूरा दानपात्र ही गायब मिला। ताजा घटना में रात करीब 2:10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ताला तोड़कर अंदर घुसा और दानपात्र से नकदी चुराकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- मंदिर का दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये की चोरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कृष्णानगर में मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...