नगला तराई आवास पर सीएम धामी ने लोगों की सुनीं समस्याएं
रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुबह नगला तराई आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उनका समाधान करने की अधिकारियों को निर्देश दिए। धामी मंगलवार की देर शाम गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। बुधवार सुबह उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके नगला तराई आवास पहुंचे थे। धामी सभी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों से कहा कि हर समस्या का समय से समाधान हो जाना चाहिए। लोगों से मिलने के बाद धामी हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: समय पर समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : धामी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.