नगला जाटान में भंडारे का आयोजन
बदायूं, मई 16 -- गांव नगला जाटान स्थित शिव मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जहां देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बृजपाल सिंह गिरी बाबा, जोगेंद्र सिंह, सुरेश पाल सिंह, साधू सिंह, लोकपाल सिंह, वीरपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, प्रेम सिंह, पप्पू सिंह, अर्जुन सिंह, अभिषेक सिंह तथा दिनेश श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.