फिरोजाबाद, मार्च 2 -- नगला चंदा में मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद बातचीत से शुरू होकर देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदा में एक मंदिर की जमीन है। मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्ष अपना अपना दावा जता रहे हैं। फौजी पक्ष के साथ ही दूसरे पक्ष से मानिक चंद है। सोमवार की सुबह मंदिर की जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। फौजी पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के मानिक चंद उनके साथ गाली गलौज कर रहा है। जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.