रामपुर, मई 12 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया। जांच के दौरान अवशेष गोवंशीय पशु के पाए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना थाना क्षेत्र के नगला गणेश गांव की है। सोमवार दोपहर बाद जंगल में पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली। अवशेष एक दिन पहले के ही बताए जा रहे थे। अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर डॉक्टरों की टीम को भी बुला लिया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने गोवंशीय पशु के अवशेष होने की बात कही। जांच के बाद पुलिस ने अवशेष को गड्ढा खोदकर जमीन के नीचे दबा दिया। पुलिस में अज्ञात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.