नगला खोखर में जल जीवन मिशन कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण
संभल, मई 20 -- जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड पंवासा की ग्राम पंचायत नगला खोखर में संचालित पेयजल परियोजना का मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पंप हाउस, ओवरहेड टैंक (ओएचटी), चहारदीवारी, क्लोरीन रूम और जल निगम द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत संचालित नियमित जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति से संबंधित फीडबैक लिया और कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.