हरिद्वार, जनवरी 30 -- विकास खंड बहादराबाद के गांव नगला खुर्द में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में रोशन जहां ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में मतगणना हुई। रोशन जहां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलिस्ता को 78 मतों से पराजित किया। रोशन जहां को कुल 525 वोट मिले, जबकि गुलिस्ता के खाते में 447 वोट आए। इस दौरान 55 मत निरस्त घोषित किए गए। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि हाईकोर्ट ने तकनीकी आधार पर 24 दिसंबर को नगला खुर्द ग्राम प्रधान का पूर्व चुनाव निरस्त कर दिया था, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.