रुडकी, मार्च 12 -- लक्सर, संवाददाता। नगला खिताब गांव में ग्रामीण के घर पर फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फायरिंग करने वाले आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव में गौरव चौधरी के मकान पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.