नगला ककरौआ में किशोरी को सर्प ने डंसा, मौत
अलीगढ़, जुलाई 29 -- दादाें, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला ककरौआ निवासी हाल निवासी चौराहा आलमपुर 14 वर्षीय किशोरी पूनम पुत्री किशोरी लाल बीते सोमवार को अपने घर में बेड पर सो रही थी। मंगलवार को तड़के सुबह के समय घर में कहीं से जहरीला सांप निकल आया जिसने बेड पर चढ़कर किशोरी के कान पर डंस लिया। किशोरी ने चीखते हुए सर्प को हाथ से पकड़ कर बेड से नीचे फेंका पास में मौजूद किशोरी की मां ने सर्प को डंडे से मौके पर ही मार दिया। परिजनों के द्वारा किशोरी को जनपद कासगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से डॉक्टर के द्वारा पूनम की हालत खराब देखते हुए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। परिजन आनंन फानन पूनम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पूनम को मेडिकल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: करैत सांप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.