रुडकी, जनवरी 9 -- लंढौरा, संवाददाता। राजस्व टीम ने शुक्रवार को नगला इमरती में तालाबों की पैमाइश की। इस दौरान तालाबों की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। नगला इमरती गांव में आबादी के आसपास पांच तालाब हैं। सुनील कुमार ने कुछ दिन पहले हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि सभी तालाबों और एक रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव में तालाबों और रास्ते की पैमाइश की। लेखपाल पंकज राजपूत ने बताया कि जिन स्थानों पर अतिक्रमण हुआ है उसे चिन्हित कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.