नगला अजमेरी में पीपल के पेड़ पर श्रीकृष्ण जैसी आकृति का शोर, उमड़े श्रद्धालु
संभल, जुलाई 1 -- थाना क्षेत्र के नगला अजमेरी गांव में एक पीपल के पेड़ पर भगवान श्रीकृष्ण जैसी आकृति दिखाई देने के दावे के बाद क्षेत्र में आस्था का माहौल है। पेड़ को देखने के लिए आसपास ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पेड़ के पास पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। गांव निवासी सोमवीर पुत्र गुलफाम सिंह के खेत में स्थित पुराने पीपल के पेड़ पर यह आकृति सबसे पहले बीते शुक्रवार को गांव के दो बच्चों अनुज पुत्र अशोक और पुनीत पुत्र टिंकू की नजर में आई। बच्चों ने जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पेड़ के तने पर बनी आकृति भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप जैसी प्रतीत होती है। इसकी जानकारी फैलते ही पेड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.