संभल, मार्च 24 -- शहर में सामाजिक समरसता और व्यापक भागीदारी का संदेश देते हुए सोमवार को नगर हिंदू सभा ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया है। खास बात यह रही कि इस कार्यकारिणी में नगर की प्रत्येक बस्ती और समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया है। साथ ही नौ सदस्यीय मार्गदर्शक एवं निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया, जो भविष्य के महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाएगा। शहर के आर्य समाज सत्संग भवन में आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई। इसके बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल और नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने बीते वर्ष का आय-व्यय और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए सभा के कार्यों की सराहना की गई। मार्गदर्शक मंडल में नगर के प्रतिष्ठित लोगों को शामिल किया गया, जबकि कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.