आगरा, जनवरी 22 -- वाल्मीकि महा पंचायत आगरा के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के पीड़ितों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने नौकरी और मेडिकल भुगतान कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ित भरत शाहू ने बताया कि डॉ. संजीव वर्मा ने नौकरी दिलाने और मेडिकल भुगतान कराने के लिए अब तक 80 हजार रुपये डर और धमकी देकर ऐंठ लिए। पिछले एक साल में उनकी मां ब्याज सहित रुपए लाती रहीं और अंततः घर भी गिरवी रखा गया। कल जब भरत शाहू अपने काम से डॉ. संजीव वर्मा के पास गया तो उन्हें धक्का देकर भगा दिया गया। इसी तरह पीड़ित आशा, सुबोध और सुमन के साथ भी ऐसा किया गया। सभी पीड़ित वाल्मीकि महा पंचायत आगरा के अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि से मिले और अपनी आपबीती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.