सहारनपुर, मार्च 5 -- देवबंद। नगर और देहात में फाग पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया गया। इस दौरान युवाओं और बच्चों की टोलियां सुबह से एक दूसरे को रंगने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंची। होली खेलने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। वहीं, गुरुवार को कोतवाली और पुलिस चौकियों में पुलिसकर्मियों ने एक दूसरें को अबीर गुलाल लगा रंगोत्सव मनाया गया। बुधवार को फाग पर जहां बच्चे हाथों में पिचकारियां लेकर एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई पड़े वहीं, युवाओं ने भी अपने साथियों के साथ रंग गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर होली का आनंद लिया। महिलाएं और युवतियां भी होली के रंगों में सराबोर दिखाई दी। लोगों ने होली खेलने के साथ-साथ होली के प्रिय व्यंजन गुंजियां, चाट पकौड़ी का भी जमकर लुत्फ उठाया। गुरुवार को कोतवाली में कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिसकमियों को गुलाल लगाकर होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.