देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सख्त निर्देशों के बाद बुधवार सुबह से ही दून पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जिले में नगर से लेकर देहात तक सघन और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों और सीमाओं पर लगातार सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश दिया है। पूरे जनपद में 20 प्रमुख चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इन प्वाइंट्स पर मोर्चा संभाला। बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से आने वाले निजी व सार्वजनिक वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। सीमावर्ती चेक पोस्टों और आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई भी मौके पर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.